दैनिक राशिफल
22 नवंबर 2023, बुधवार:
आज का दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के साथ शुरू हो रहा है, जो रात 11:03 बजे तक चलेगी।
फिर, एकादशी तिथि आरंभ होगी, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र शाम 6:37 बजे तक रहेगा और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा।
हर्षण योग दोपहर 2:46 बजे तक रहेगा, फिर वज्र योग आरंभ होगा। तैतिल करण दोपहर 12:06 बजे तक रहेगा, फिर गर करण शुरू होगा।
पंचक दिनरात चलते रहेगे। चंद्रमा कुम्भ राशि में दोपहर 12:58 बजे तक रहेगा, फिर मीन राशि में प्रवेश करेगा।
आज का राहुकाल दोपहर 12:24 बजे से 1:45 बजे तक रहेगा। बुधवार को उत्तर दिशा में दिशाशूल रहेगा और दोपहर में अभिजित मुहूर्त नहीं रहेगा।
रवियोग दिनरात रहेगा। सूर्योदय सुबह 7:01 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 5:46 बजे होगा।
आज के दिन कंस वध
मेष (Aries)
आपके लिए आज का दिन अच्छा है। धन के सम्बन्ध में थोड़ी चिंता हो सकती है। आज की चिंता दो दिनों तक रहेगी और आज के श्रम का लाभ भी दो दिनों बाद मिलेगा। उधारी भी वसूलने का काम आज करें और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
वृषभ (Taurus)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने रुके अटके कार्य किसी की मदद से अचानक पूरे हो जाएंगे। व्यापार और व्यवसाय करने वालों को अब दो दिनों तक खूब मेहनत से अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का अवसर मिला है। पारिवारिक सम्बन्ध मजबूत होंगे।
मिथुन (Gemini)
आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। भाग्य थोड़ा साथ देगा, लेकिन अभी भी कोई बड़ा काम आसानी से नहीं होगा। बड़े लोगों का समर्थन मिलेगा, जिससे आपकी उम्मीदें परिवार पर भी रहेंगी। सबकी सलाह जरूर लें।
कर्क (Cancer)
आपके लिए आज का समय ठीक नहीं है, लेकिन सुबह के बाद थोड़ा सुधरने से राहत महसूस होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और चिंताओं का अंत होगा। निजी हित के काम शाम तक बन जाने की संभावना है। आज का प्रयास कल परसों लाभ देगा।
सिंह (Leo)
आपके लिए दिन ठीक रहेगा। कोई अच्छा काम बन जाने की संभावना है और आपसी तालमेल बनाए रखने से लाभ होगा। बिना कारण सलाह देना भारी पड़ सकता है, इसलिए चुप रहने में सावधान रहें। इस सप्ताह में नए काम को सोच-समझकर करें।
कन्या (Virgo)
आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको काफी संघर्ष करना पड़ रहा है, लेकिन अब थोड़ा राहत मिलेगी और आपके प्रयासों का परिणाम शुभफल के रूप में मिलेगा। पारिवारिक माहौल में शांति लाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति थोड़ी सुधरेगी।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए मध्यम है। फिर भी, अभी गौचर पक्ष का नहीं चल रहा है, तो जो चल रहा है उस पर ही ध्यान दें। फालतू की बातें और श्रम दोनों दुख पंहुचा सकते हैं, इसलिए रूटीन का काम करते रहें। गुप्त शत्रुओं से दो दिन सावधान रहें। ऋण आदि न लें।
वृश्चिक (Scorpio)
आपके लिए दिन बेहतर बन रहा है। आप हमेशा नए काम को करने में रुचि ज्यादा लेते हैं, और आज भी आपका क्रिएटिव माइंड नया करने को सोचेगा। दोपहर के बाद काम करने से सफलता और लाभ मिलेगा। यात्रा पर जाने का समय है, तो जा सकते हैं।
धनु (Sagittarius)
आपके लिए अभी तक समय थोड़ा पक्ष का था, लेकिन अब थोड़ा सा चिंताकारक बनता जा रहा है। अपने कार्यों में आप स्पष्टता बनाए रखें, तो सफलता मिलेगी। आपके अपने लोग किसी प्रकार का विरोध कर सकते हैं या आपकी बात को मानने से मना कर सकते हैं।
मकर (Capricorn)
आपके लिए आज का दिन शुभ है, लेकिन ग्रहों की स्थिति अभी भी वही है। इसलिए, बड़ी सफलता के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा। अपने कामों में निरंतरता बनाए रखें, जल्दी ही काम का फल मिलेगा, और छोटे काम से भी लाभ होगा।
कुम्भ (Aquarius)
इस समय आपके लिए शुभ है, हालांकि स्थिति स्थिर रहेगी। आपके प्रयासों की सराहना होगी, और शाम को कुछ खास मिल सकता है। इस समय में नए संबंध बना सकते हैं, लेकिन निजी जीवन में किसी को दखल नहीं देने दें।
मीन( Pisces)
सुबह का समय पक्ष का नहीं रहेगा, लेकिन दिन बढ़ते ही आपका उत्साह बढ़ता रहेगा और दिन अच्छा बनेगा। किसी भी नए काम को करने से पहले आज अच्छे से पूर्वभ्यास करें, क्योंकि आज का मिलाजुला दिन कल के लिए तैयार करेगा।
आपको आज के दिन की शुभकामनाएं!