वृषभ राशी 2024

  • Home
  • Blog
  • वृषभ राशी 2024
horoscope 3

वृषभ राशी 2024

वृषभ राशी 2024

वृषभ राशि का वार्षिक राशिफल 2024

नया साल 2024 का शुरूआत

  • साल 2024 की शुरुआत आपके लिए थोड़ी कमजोर रहेगी।
  • मई 2024 तक देवगुरु बृहस्पति आपके बारहवें खर्च भाव में रहेंगे।
  • इस दौरान आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  • मई 2024 में जब गुरु आपकी राशि में आ जाएंगे, तो आपके लिए उन्नति और तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे।

धार्मिक भावना और कर्म

  • साल की शुरुआत में आपके अंदर धार्मिक भावना रहेगी।
  • आप धर्म कर्म के कार्यों में रूचि लेंगे।
  • आप कुछ धार्मिक कार्य भी कर सकते हैं।

गुरु का राशि में आगमन

  • गुरु के राशि में आने के बाद आपकी स्थितियां तेजी से बदलेंगी।
  • पिछले बारह महीने से आप जो परेशानियां भुगत रहे थे, वे सब अब समाप्त हो जाएंगी।
  • लाभ की स्थितियां तेजी से बनती चली जाएंगी।

मई के बाद अच्छा समय

  • मई के बाद से आपके लिए अच्छा समय शुरू होगा।
  • तब तक आप कभी अच्छा और कभी मायूसी जैसा महसूस करेंगे।

शनि का गोचर

  • शनि पूरे साल में दशवे कर्म स्थान में गोचर करते रहेंगे।
  • तीसरी दृष्टि से खर्च स्थान को देखते हुए काम भी अच्छा चलेगा।
  • बीच-बीच में अचानक कोई अनावश्यक खर्च भी आते रहेंगे, जिनको बेमन से आपको करना ही पड़ेगा।

सुख और माता स्थान

  • शनि की सप्तम दृष्टि आपके चौथे सुख और माता स्थान पर रहेगी।
  • पिछले साल की तरह इस साल में भी आप अनिश्चितता की स्थिति में रहेंगे।
  • सुख वृद्धि चाहे तो खर्च भी करना पड़ेगा।

नौकरी और व्यापार

  • अगर आप नौकरी में हैं या व्यापार करते हैं, तो इस साल में बदलाव करने के लिए कोई उतावली न करें।
  • 29 जून से 15 नवंबर के बीच आपको नौकरी में ध्यान तो देना ही पड़ेगा।
  • अगर बदलने का मन हो तो थोड़ा संयम रखें।

वृषभ राशि के गुण

  • आप चरित्रवान, नियम पर चलने वाले, इमानदार और आज्ञाकारी होते हैं।
  • आप अत्यंत व्यवहार कुशल एवं सहनशील होने के कारण जीवन में आने वाली प्रत्येक कठिनाई को दूर करके अपना लक्ष्य प्राप्त कर लेते हैं।
  • भावुकता एवं महत्वकांक्षा आपका प्रधान गुण है।
  • आप एक अच्छे कलाकार भी हो सकते हैं।
  • भाग्य से अधिक आप कर्म पर विश्वास रखते हैं।

आर्थिक स्थिति

  • इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे।
  • हालांकि, आपको अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखना होगा।

प्रेम और विवाह

  • इस साल प्रेम और विवाह के लिए समय अच्छा रहेगा।
  • आपको अपने प्रियजनों के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा।
  • यदि आप विवाह करने की योजना बना रहे हैं, तो यह साल आपके लिए अनुकूल होगा।

स्वास्थ्य

  • इस साल स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहना होगा।
  • मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आपको उचित सावधानी बरतनी होगी।

सलाह

  • इस साल आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
  • कड़ी मेहनत और लगन से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
  • आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।


व्यापार

नया साल 2024 आपके व्यापार के लिए बहुत अच्छा रहेगा।

  • आपका व्यापार उतरोतर तरक्की की राह पर रहेगा।
  • लाभ की स्थिति भी धीमे-धीमे बनती चली जाएगी।
  • शनि दशवे कर्म स्थान में और राहू ग्यारहवे लाभ स्थान में रहेंगे।
  • यह आपके लिए व्यापारिक स्थिति में लाभ के साथ उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।
  • आपके लिए साझेदार भी सहयोग करेगा।

वर्ष की शुरुआत में ही आपको अच्छे व्यापार के संकेत मिलने शुरू हो जाएंगे।

  • लेकिन मार्च से अगस्त के बीच में थोड़ी कमी रहने से चिंता बढ़ सकती है।
  • ऐसे समय में आप थोड़ा सावधानी भी रखें और धैर्य भी रखें।
  • जल्दी ही सब कुछ फिर से सही हो जाएगा और व्यापार फिर से तेजी आ जाएगी।

अगर आपका व्यापार विदेश तक फैला है या व्यापार का संबंध विदेश से है तो यह वर्ष आपके लिए अच्छा लाभ प्रदान करने वाला रहेगा।

इस साल में अगर आपका व्यापार शुक्र से संबंधित है तो यह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

  • शुक्र से संबंधित व्यापारों में शामिल हैं:
    • ललित कला
    • शराब
    • रेस्टोरेंट
    • होटल
    • संगीत
    • तेल व्यवसाय
    • नृत्य
    • गायन
    • अभिनेता
    • कलाकार
    • श्रृंगार
    • सजावट की वस्तुएं
    • आभूषण
    • कलात्मक एवं शिल्पकारी से संबंधित वस्तुएं
    • चित्रकारी
    • कशीदाकारी
    • रेडीमेड वस्त्र व्यवसाय
    • बागवानी
    • मॉडलिंग
    • टेलरिंग
    • फिल्म व्यवसाय से संबंधित सभी कार्य
    • फैशन डिजाइन
    • विज्ञापन एजेंसी
    • इत्र व्यापारी
    • पतंग बनाने आदि का व्यवसाय

यह साल आपके लिए व्यापार में सफलता, उन्नति और सम्मान प्राप्त करने वाला रहेगा।

आर्थिक

वृषभ राशि का वित्तीय राशिफल 2024

नया साल 2024 आपके लिए मिलाजुला परिणाम देगा।

साल की शुरुआत में:

  • गुरु आपके बारहवें खर्च भाव में रहेंगे।
  • खर्च की अधिकता रहने की संभावना है।
  • गुरु अनावश्यक और फालतू वस्तुओं में खर्च नहीं करवाता है।
  • यह खर्च भी शुभ, मांगलिक कार्यों, धार्मिक कार्यों या परोपकारी कार्यों में खर्च करवाता है।
  • ऐसे खर्च से आपकी आर्थिक स्थिति पर कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ने वाला है।

कारण:

  • दसवें स्थान में शनि और ग्यारहवें लाभ स्थान में राहू आपकी आय या इनकम को लगातार बढ़ाते रहेंगे।
  • साल के शुरू में मंगल आपके आठवें भाव में बैठकर ग्यारहवें भाव को देखेंगे।
  • कहीं से अचानक धन मिलने या गुप्त धन मिलने के योग भी बन रहे हैं।

1 मई को:

  • गुरु आपकी राशि में आ जाएंगे।
  • खर्च पर अपने आप लगाम लग जाएगी।
  • भाग्य में भी वृद्धि होना शुरू हो जाएगी।
  • जब भाग्य साथ देता है तो सब कुछ सरलता से जीवन में हासिल होना शुरू हो जाता है।

इस साल में:

  • आपकी आय अच्छी होती रहेगी।

एक बात का पूरा ध्यान रखना:

  • बिना सोचे समझे, लालच में आकर कहीं गलत इन्वेस्टमेंट न कर दें।
  • शनि देव की तीसरी दृष्टि आपके खर्च भाव पर रहेगी।
  • कहीं बड़ी हानि न उठानी पड़े, इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा।


परिवार

वृषभ राशि का पारिवारिक राशिफल 2024

नए साल 2024 में:

  • आपके परिवार का मामला अधिकतर शांत और आपसी स्नेह से भरा ही रहेगा।

साल की शुरुआत में:

  • अपने माता-पिता की सेहत को संभालना पड़ेगा।
  • पिता से संबंध न बिगड़े, इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा।
  • पिता की सलाह आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
  • माता से थोड़ी नजदीकियां बढ़ेगी।

लेकिन साल के मध्य में:

  • अप्रैल, मई और जून के महीने में परिवार में संपत्ति को लेकर कुछ तनाव देखने को मिल सकता है।

इस साल में:

  • परिवार में किसी की नौकरी लग सकती है।
  • या कोई सदस्य विदेश जाना चाहे तो जा सकेगा।

अगस्त और सितंबर के महीने में:

  • आपके परिवार के साथ यात्रा के योग बनेंगे।

साल के अंत में:

  • दूर किसी रिश्तेदार के यहाँ किसी धार्मिक या शुभ मांगलिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा।


वैवाहिक

वृषभ राशि का वैवाहिक राशिफल 2024

नए साल 2024 में:

  • आपका वैवाहिक जीवन काफी प्रेम और प्यार से भरपूर रहेगा।
  • कुछ लोगों के लिए, जिनकी कुंडली में सप्तम स्थान दूषित है या सप्तम स्थान का स्वामी दूषित है, मामूली सा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वैसे:

  • साल के शुरू में आपका जीवनसाथी आपके लिए बहुत प्रेमपूर्ण व्यवहार से आपका दिल जीतेगा।
  • आपके हर काम में सहयोग करेगा।
  • आपके जीवनसाथी की उन्नति और प्रमोशन होने के योग हैं।

साल के मध्य में:

  • अगस्त से अक्टूबर तक आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य आपके लिए थोड़ी-बहुत परेशानी का कारण बन सकता है।

अविवाहितों के लिए:

  • साल के शुरू में प्रयास करना पड़ेगा तो ही इस साल में विवाह का योग बनेगा।

प्रेम

वृषभ राशि का प्रेम राशिफल 2024

प्यार:

  • आपकी वृषभ राशि है और राशि का स्वामी शुक्र है।
  • पंचम स्थान प्रेम-प्यार की जानकारी देने वाला होता है।
  • इस नए साल 2024 में आपके पंचम स्थान में बुध की कन्या राशि में केतु का गोचर चल रहा होगा।
  • इसलिए इस साल में आपके लिए प्रेम-प्यार का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव, निराशा और हताशा से भरा रहने की अधिक संभावना है।

आप:

  • अपने प्रेमी के साथ विश्वास का रिश्ता गहरा नहीं कर पाएंगे।
  • ऐसा हो सकता है कि आपका प्रेमी आपके साथ छल-कपट करे और आपको धोखा देकर भाग जाए।

साल के आखिरी 4 महीने:

  • आपके प्रेम-प्यार के लिए अनुकूल रहेंगे।
  • आपको नया प्रेम प्रस्ताव मिलने की भी संभावना रहेगी।
  • या आपके पुराने प्रेमी से टूटे रिश्ते वापस से जुड़ सकते हैं।

लेकिन इस साल में:

  • प्रेम-प्यार में अपना सब कुछ लुटा मत बैठना।


संतान और शिक्षा

वृषभ राशि का शिक्षा और संतान राशिफल 2024

शिक्षा:

  • पंचम स्थान में केतु का गोचर आपको अपनी पढ़ाई की तरफ से ध्यान भटकाने का काम करेगा।
  • लेकिन अगर आप विचलित हुए बिना अपना शिक्षण जारी रखते हैं तो सफलता मिल जाएगी।
  • अगर आप उच्च शिक्षा लेना चाहते हैं तो इस वर्ष में आपकी इच्छा पूरी हो जाएगी।
  • विदेश में कोई डिग्री या शिक्षा लेने की सोच रहे हैं तो बहुत भारी संघर्ष करना पड़ेगा।
  • फिर भी मुश्किल से किसी-किसी को सफलता मिलेगी।
  • इस साल में गणित और खगोल शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए काफी उत्तम समय रहेगा।

संतान:

  • संतान का सुख भी ठीक ही जैसा रहेगा।
  • कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है।
  • लेकिन जिनके संतान नहीं है और संतान की चाह रखते हैं तो फरवरी महीने से मई महीने के बीच प्रयास करें।
  • इसका रिजल्ट अच्छा ही आएगा।


संपति

वृषभ राशि का संपत्ति राशिफल 2024

संपत्ति:

  • नया साल 2024 का संपत्ति के मामले में शुरू में अच्छा नहीं रहेगा।
  • अगर संपत्ति आदि खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो अप्रैल में या अप्रैल के बाद आप खरीद सकते हैं।
  • साल के शुरू में आपके चौथे सुख और संपत्ति स्थान का स्वामी सूर्य मंगल के साथ आठवे मृत्यु स्थान में रहेगा।
  • यह आपके लिए शुभ नहीं रहेगा।
  • भूमि-भवन लिया तो वो आपके लिए दुःख का कारण बन सकता है।
  • वाहन आदि लिया तो वो दुर्घटना आदि का शिकार हो सकता है।
  • इसलिए आप अप्रैल के बाद ही संपत्ति खरीदें।

वैसे:

  • इस साल के मध्य में वसीयत आदि से संपत्ति मिलने का योग बनेगा।


स्वास्थ्य

वृषभ राशि का स्वास्थ्य राशिफल 2024

स्वास्थ्य

  • नए साल 2024 में आपके लिए साल के शुरू के 4 महीने स्वास्थ्य में कमजोरी को दर्शा रहे हैं।
  • यह साल वैसे भी आपके लिए जून बाद ही स्वास्थ्य में सुधार को दिखा रहा है।
  • इस साल में जैसे ग्रहों की स्थिति रहेगी उसी के अनुसार अगर देखा जाए तो आप आवश्यकता से अधिक भोजन करके अपना स्वास्थ्य खराब कर सकते हैं।
  • या ऐसा कहूं कि इस साल में आपको सभी प्रकार के नसों से दूर रहना है तो आप स्वस्थ्य रह पाएंगे।
  • इस साल में आपके लिए विटामिन ए और डी युक्त भोजन करना ठीक रहेगा।
  • नेत्र रोग, मूत्र रोग, शुगर, कफ आदि की तकलीफ होना सामान्य जैसी बात रहेगी।
  • सावधानी रखें और इलाज भी वक्त रहते कर लें।

शुभ:

  • इस साल में आपके लिए हर साल की तरह ही शुक्रवार और बुधवार शुभ रहेंगे।
  • वैसे तो आपके लिए दो का और सात का अंक शुभ रहता है और इस साल में भी रहेगा।
  • लेकिन इस साल में आप 1 और 2 के अंकों का इस्तेमाल न करें, ये अशुभ रहेंगे।
  • कुंभ और मिथुन राशि वालों से इस साल में लाभ होगा।
  • लेकिन मेष और सिंह राशि वालों से जितना काम हो उतना ही संबंध रखना ठीक रहेगा।
  • सफेद और हल्का नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।

उपाय:

  • 30 या 40 सेंट का हिरा या सवा आठ रति का जरिकन पहनना ठीक रहेगा।
  • नग आप हमेशा मध्यमिका अंगुली में ही पहने।
  • अष्ट लक्ष्मी का यंत्र सिद्ध किया हुआ पूजन करें।
  • आपकी राशि की देवी लक्ष्मी माता हैं, उनका ध्यान धरे, उनके मंत्र की माला करें और शुक्रवार को खीर का भोग लगाएं।
  • चावल, सफेद वस्त्र, दही आदि का दान करें।

मंत्र:

  • ॐ द्रां द्रीं द्रों सः शुक्राए नमः
  • इस मंत्र को नियमित दो या पांच माला करें।
  • इसके बीस हजार मंत्र करके सिद्ध कर लें।
  • नियमित फिर रोजाना दो माला जाप करें।
  • मंत्रो को आप शुद्ध मन से और एकाग्रह होकर करेंगे तो जल्दी सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

Open chat
💬 Need help?
Namaste🙏
How i can help you?