Teji Mandi 2024

  • Home
  • Blog
  • Teji Mandi 2024
choose 1 01 2

Teji Mandi 2024

Teji Mandi 2024

जनवरी

धार्मिक व साम्प्रदायिक उपद्रवों से आतंक में वृद्धि होगी। शासकों में आपसी कलह होकर मंत्रिमंडल में विवाद व हंगामों का वातावरण बार-बार होगा। जिससे विकास जन्य कामों में रुकावटें रहेंगी। उत्तरी पूर्वी प्रान्तों में तेज हवा के साथ हिमपात तथा मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में कहीं वर्षा होगी। गुजरात, महाराष्ट्र, तमिल में | सामान्य वर्षा होगी। शीत का प्रकोप रहेगा।

तेजी मंदी – चीनी, चावल, गुड़ में तेजी रहेगी,शेयर बाजार, मशीनरी सामान, सोना-चाँदी, ताँबा आदि धातुओं में मंदी रहेगी। कपास, रुई, सूत, अफीम, काफी इत्यादि में तेजी होगी। गेहूँ, मोठ, सोयाबीन, अरण्ड, मूंगफली, तुरई के तेलों में तेजी होगी। 14 जनवरी के बाद चीनी, घी आदि रस पदार्थों तथा मेवा सामान, काजू, बादाम किसमिस में तेजी होगी। शेयर बाजार, केमिकल सामान और प्लास्टिक सामान में तेजी होगी। चाँदी-सोना में अत्यधिक तेजी बनेगी।

फरवरी

विश्व के पश्चिम भूभाग में रोग वृद्धि एवं प्रकृति से प्रजा में भय रहेगा। केन्द्र में शासक नीति की सफलता का देश में सम्मान बढ़ेगा। समुद्र तट के क्षेत्रों में तूफान, चक्रवात का उत्पात होगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश पूर्वोत्तर, राजस्थान में सामान्य ओस की धुन्ध का वातावरण रहेगा। हिमपात, ओला, ठिठुरन तेज होगी।

तेजी मंदी — गेहूँ, जौ, चना, मूंग, मोठ, मक्का, तिलहन, अलसी, मटर, सोना-चाँदी में घटाबढ़ी रहेगी। कपास, बिनौला, वस्त्र, फल, सब्जी में तेजी होगी। जीरा, धनियां, मसाले के सामान तथा केमिकल सामान में तेजी रहेगी। शेयर बाजार में उछाल आयेगी। प्लास्टिक सामान, स्टील सामान में तेजी होगी। शेयर बाजार तथा सोना चाँदी में मंदी का झटका लगेगा। लोहे के सामान वाहन | इत्यादि महंगे होंगे।

मार्च

बम विस्फोट, यान दुर्घटना एवं प्राकृतिक प्रकोप से जनधन की हानि के संकेत हैं। विभिन्न देशों में राजनैतिक सम्बन्ध अकस्मात बिगड़ सकते हैं। कहीं घोर दुर्भिक्ष की स्थिति बनेगी। काश्मीर, हिमांचल प्रदेश, भूटान के क्षेत्रों में हिमपात व वर्षा होगी, शीतलहर चलेगी। मासान्त में मौसम परिवर्तन के लक्षण उभरेंगे। शुक्रवारी प्रतिपदा -से पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात तथा तूफानी हवाओं से रोग होगा। आकाशीय स्थिति प्रायः धूमिल रहेगी।

तेजी मंदी-चीनी, दवा, औषधि में तेजी आयेगी, चावल, चना में मंदी, सोना-चाँदी, ताँबा आदि धातु तेज होंगे। मशीनरी सामान एवं लोहे के सामान में अस्थिरता बनकर तेजी होगी। सरसो, एरण्ड, मूंगफली, सोयाबीन तेलों में तेजी, गुड़, शक्कर, रसपदार्थ में मंदी होगी। गेहूँ, चावल, ज्वार, मूंग, मोठ आदि धान्य भावों में गिरावट आयेगी। पीली वस्तु में या धातु में तेजी आयेगी। प्लास्टिक, रबड़ के सामान में, शेयर में अस्थिरता रहेगी।

अप्रैल

देश की सीमाओं पर शान्ति को भंग करने वाले देश से भारत को स्वयं निपटना होगा। प्रधान शासक की गरिमा (प्रतिष्ठा) बढ़ेगी। भारतीय जनता पार्टी का पड़ला भारी रहेगा। तापमान में तेजी आयेगी। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं सामान्य वर्षा होगी। हि.प्र., मणिपुर, बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक के कुछ स्थानों में वर्षा होगी। बिहार, उत्तर प्रदेश में बादल व बूंदाबांदी हो सकती है।

तेजी मंदी-सोना-चाँदी, ताँबा, मशीन, लोहे के सामान में तेजी आयेगी। सभी तेल, तिलहन के भाव में अस्थिरता रहेगी। सभी प्रकार के अनाज में तेजी आयेगी। रासायनिक पदार्थ, औषधि एवं शेयर बाजारों में उछाल आयेगी। सभी प्रकार के दलहन के भाव अस्थिर रहेंगे।

मई

चीन, बंगला देश, पाकिस्तान की गतिविध पर ध्यान रखना पड़ेगा। कुछ मुस्लिम राष्ट्र पर भयंकर युद्ध के समाचार मिलेंगे। किसी भी देश में युद्ध अवश्य होगा। लू व गर्मी का प्रकोप बहुत ज्यादा रहेगा। आन्ध्रप्रदेश महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब के क्षेत्रों में ज्यादा गर्म रहेगा। उत्तरार्ध में सामान्य वर्षा के योग है।

तेजी मंदी – सभी प्रकार के धान्य महँगे होंगे। चना, सरसों, मूंगफली तथा पीली वस्तुओं में तेजी आयेगी। मेवा के सामान, प्लास्टिक, रबड़ एवं शेयर के बाजार में अस्थिरता रहेगी।

जून

पूर्वी गोलार्ध में युद्ध का भय बनेगा। रुस, जापान, चीन, वर्मा, पूर्वी भारत एवं आस्ट्रेलिया आदि राष्ट्रों में तूफान, भूकम्प, भूस्खलन एवं हिमपात से जन-धन की हानि होगी। बादल चाल रहकर भी वर्षा नहीं होगी। तापमान अधिक रहेगा, महाराष्ट्र, उड़ीसा के पूर्वी क्षेत्र, बंगाल व असम में वर्षा तथा हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश में वर्षा अवरोध रहेगा। दक्षिण प्रान्तों में एवं उत्तर प्रान्त में प्रलयकारी वर्षा के योग हैं।

तेजी मंदी -अनाज के भावों में उतार-चढ़ाव रहेगा। शेयर बाजारों में तेजी आयेगी। सोना-चाँदी आदि में गिरावट आयेगी। ईंधन, पेट्रोल, डीजल आदि में तेजी रहेगी। तिलहन एवं दलहन के भाव स्थिर रहेंगे।

जुलाई

पर्वतीय क्षेत्र में भयंकर आता आ सकती है। विकृति जन्य अनेक प्रकार के रोगों से जनता परेशान होगी। चीन में बाढ़, तूफान से विशेष हानि हो सकती है। दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश में वर्षा सामान्य होगी। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, आन्ध्र प्रदेश में वायु के साथ अच्छी वर्षा होगी। आसाम, बंगाल, बिहार, कर्नाटक में अतिवृष्टि से लोग परेशान होंगे। काश्मीर में या हिमाचल में बादल फटने जैसी घटना हो सकती

तेजी मंदी-सभी अनाजों में तेजी होगी। पीली वस्तु में तेजी, शेयर के भाव नीचे गिर सकते हैं। रस पदार्थ में मंदी होगी। लोहा सामान, चाय, काफी, अफीम, रेशमी वस्त्र में तेजी आयेगी। सभी प्रकार के तेल, घी | आदि में घटाबढ़ी चलेगी।

अगस्त

पर्वतीय प्रान्तों में प्राकृतिक प्रकोप से जनधन की। हानि होगी। बिहार में भयंकर बाढ़ की स्थिति एवं भारत के कुछ प्रान्तों में सूखा रहेगा। कृषकों के लिये कठिन परिस्थिति हो सकती है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश में आकाश साफ रहेगा। बंगाल, बिहार, मणिपुर, असम, अरुणाचल में भारी तूफान आने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम के प्रान्तों में जोरदार वर्षा हो सकती है। बाढ़ से लोग परेशान हो जायेंगे।

तेजी मंदी – प्लास्टिक, केमिकल सामान, सभी मसाले के सामान में स्थिरता रहेगी। शेयर के भावों में आगे पीछे होकर जोरदार तेजी आयेगी। मशीन कल पुर्जे, वाहन, लोहे के सामान, स्टील में अच्छी तेजी आयेगी। केमिकल सामान, रंगरोगन, औषधियों में घटाबढ़ी चलेगी।

सितम्बर

भारत नये-नये देश में औद्योगिक प्रगति शेष कुप्रभावों का उपकरण अनार्य उपायों से प्राप्त करेगी। इस मास में कहीं-कहीं सामान्य होगी। | वायुवेग का प्रकोप रहेगा। हिमाचल प्रदेश, काश्मीर क बिहार के क्षेत्रों में वर्षा होगी। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, उत्तर प्रदेश में खण्डवृष्टि के योग है। तापमान में गिरावट के साथ मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

तेजी मंदी – शेयर बाजारों में अस्थिरता रहेगी। चना, मूंग, मोठ, उड़द आदि दलहन व धान्यों में तेजी होगी। गुड़, शक्कर, चीनी, अलसी, मूंगफली, सरसो, सोयाबीन तेलों में तेजी होगी। मासान्त में शेयर नीचे आ सकते हैं।

अक्टूबर

केन्द्र सरकार के अथक प्रयासोपरास्त भी निर्वाचन जन्य स्थिति उभरेगी। बाल मृत्युदर में वृद्धि होगी। पूर्वी प्रान्तों बंगाल, आसाम, बिहार, अरुणाचल, मेघालय आदि में तथा समुद्र तटीय नगरों में तूफान के साथ वर्षा होगी। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में खण्ड वर्षा होगी। उत्तरी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आयेगी।

तेजी मंदी-सभी तेलों के भावों में तेजी होगी। चावल, जौ, गेहूं, चना में मंदी आयेगी। सोना, चाँदी, मूंग, मोठ में तेजी, रसायनिक वस्तु, प्लास्टिक की वस्तु तथा रेशमी कपड़े में तेजी, शेयर बाजारों में पटा चलती रहेगी, मेवा के सभी सामान में अस्थिरता रहेगी।

नवम्बर

आयात निर्यात के नये कानूनों में जनता को श्रेष्ठ -लाभ होगा। शासकीय कर्मचारियों के लिये अच्छी खबर आयेगी। बादल चाल के साथ शीत वायु का प्रकोप बढ़ेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात अथवा ओला वृष्टि हो सकती -है। मध्य भारत में वायु वेग रहेगा। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली में वर्षा हो सकती है।

तेजी मंदी – अनाजों में मंदी रहेगी। गुड़, शक्कर, चीनी, घी आदि रस पदार्थों में तथा मेवा सामान काजू बादाम, किसमिस में तेजी रहेगी। शेयर बाजार, केमिकल सामान, प्लास्टिक सामान, सोना-चाँदी में झटके की। तेजी बनेगी। चाय, अफीम, तम्बाकू आदि नशीले पदार्थ में तेजी आयेगी।

दिसम्बर

शांति भंग होगी। उत्तर में खड़ी फसलों को हानि, | राजनीत के नये नये समीकरण बनेंगे। भारत की सेना का मनोबल बढ़ेगा। आसमान में धुन्ध हो सकती है। | कई जगहों पर वर्षा भी हो सकती है। राजस्थान, गुजरात, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा आदि प्रदेशों में लगातार बादल दिखाई देंगे। खण्ड वर्षा के साथ शीत प्रकोप बढ़ेगा।

तेजी मंदी – मसाले की वस्तुओं एवं किराना वस्तुओं में तेजी आयेगी। सभी प्रकार के अनाजों में घटाबढ़ी। चलेगी। सोने-चाँदी में उछाल तथा शेयर बाजारों में तेजी रहेगी। ऊनी वस्त्रों में तेजी रहेगी। सभी प्रकार के तेल तिलहन एवं वनस्पति घी में तेजी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Categories

Open chat
💬 Need help?
Namaste🙏
How i can help you?