Teji Mandi 2025
तेजी मंदी- January 2025
तिल, मूंगफली, अलसी, सरसों तथा तेलों में तेजी। शेयरों में अस्थिरता पश्चात तेजी आयेगी। रसायनिक पदार्थों में मंदी, चावल, गेहूँ, चना, मूँग, मोठ, मिर्च, मसालों तथा ऊनी वस्त्र और सोना-चाँदी में तेजी रहेगी।
तेजी मंदी- Feb 2025
चीनी, गुड़, शक्कर, मोठ, चावल के भावों में अस्थिरता। मेवादि, सोना-चाँदी, रुई, कपास तथा रसायनिक पदार्थ तथा मशीनरी में तेजी आयेगी। शेयरों में मंदी। प्लास्टिक तथा स्टील, ताँबा, पीतल, जस्ता में तेजी रहेगी।
तेजी मंदी-March 2025
मूंग, मोठ, दलहन, अनाजों में मंदी कारक है। गेहूं, चावल, जौ, ज्वार, सरसों, मूँगफली व तिल आदि तेलों के भावों में अस्थिरता रहेगी। नशीले पदार्थ, रसायनिक पदार्थ व शेयरों में तेजी आयेगी। वाहन, मशीनरी तेज होंगे। मेवादि, किराना में तेजी होगी।
तेजी मंदी – Apr 2025
शेयर बाजार, सोना, चाँदी, कागज व्यवसाय में आश्चर्यजनक तेजी होगी। लोहे व कलपुर्जों के सामान में तेजी रहेगी। मूँग, मोठ, चना, दालवाना तेज, मूंगफली, सरसो, सोयाबीन व अरण्ड के तेलों में उछाल की तेजी आयेगी। किराना सामान, ताँबा, पीतल, स्टील सामान तेज होंगे।
तेजी मंदी – May 2025
चन्द्र दर्शन से मूँग, मोठ, गेहूँ, जौ, चावल में तेजी रहकर मंदी आयेगी। मूँगफली, सोयाबीना व वेजीटेबल में तेजी आयेगी। रुई, कपास आदि में मंदी, शेयर बाजार में अस्थिरता होकर गिरावट आयेगी। लोहा, सोना, ताँबा, चाँदी में मंदी का रुख रहेगा। रबड़, प्लास्टिक के सामान में तेजी आयेगी। वारदाना, मेवा सामान किसमिस, बादाम, काजू, अखरोट आदि तेज होंगे। ईंधन, पेट्रोल, डीजल, गैस आदि के प्रति शासकीय दल चिन्तित रहेगा।
तेजी मंदी- June 2025
गेहूँ, जौ, चना, चावल, ज्वार, गुवार, मूँग, मोठ में तेजी रहेगी। चीनी आदि रस पदार्थों में मंदी होगी। लोहा सामान, चाय-काफी, अफीम, तम्बाकू, रेशमी वस्त्र में तेजी आयेगी। चावल, चना, बाजरा, जौ, ज्वार में मंदी होगी। घी सभी तेल तथा गुड़, चीनी, शक्कर आदि रस पदार्थ उत्तरार्ध में तेज होंगे। मसूर, अरहर में तेजी आयेगी। चाँदी, सोना, ताँबा धातु में मामूली गिरावट आयेगी।
तेजी मंदी – July 2025
सरसो, चना, जौ, ज्वार में मंदी रहेगी। गुड़, शक्कर, चीनी, रुई, कपास के वस्त्रों में तेजी होगी। रसायनिक पदार्थ, ताँबा, सोना व चाँदी में तेजी होगी। शेयर बाजार में उछाल की तेजी होगी। गेहूँ, चना, मूँग, मोठ में मंदी रहेगी। मासान्त में चावल, जौ, ज्वार आदि धान्य भावों में गिरावट आयेगी। चना, सरसों, मूंगफली तथा पीली वस्तु सोना, पीतल धातु में तेजी होगी।
तेजी मंदी – Aug 2025
चन्द्र दर्शन से सोना, चाँदी, लोहा, ताँबा, गुड़, शक्कर, चीनी, रुई वस्त्र महँगे होंगे। गेहूँ, मूँग, मोठ, चावल, चना में घटाबढ़ी चलेगी। सोयाबीन, मूंगफली व तुरई के तेलों में तेजी होगी। शेयर भावों में घटाबढ़ी होकर मंदी होगी। शनिवारी अमावस्या से उत्तरार्ध में सोना-चाँदी, ताँबा, स्टील और लोहा के सामान में तेजी का संचार होगा।
तेजी मंदी – Sep 2025
शेयर बाजार, केमिकल सामान और प्लास्टिक सामान, रुई, सूत, कपास, वारदाना में तेजी रहेगी। चाँदी, सोना में झटके की तेजी बनेगी। मूंगफली सरसो, अरण्ड के तेलों में तेजी होगी। गेहूँ, जौ, चावल, ज्वार में मंदी रहेगी। कन्या के सूर्य से सोना, चाँदी, मूंग, मोठ, ज्वार, मक्का में मंदी आयेगी।
तेजी मंदी- Oct 2025
गेहूँ, जौ, चावल, चना, मूंग, मोठ, बाजरा के भावों में घटाबढ़ी होगी। गुड़, चीनी, शक्कर में तेजी का वातावरण बनेगा। उत्तरार्ध में सरसो, सोयाबीन, मूंगफली, एरण्ड व वनस्पति घी तथा शेयर बाजार में उछाल आयेगा।
तेजी मंदी- Nov 2025
चना, सरसो, अलसी, सोयाबीन, सूत, कपास, रुई, बिनौला में मंदी होगी। शेयर बाजार, गुड़, चीनी, शक्कर, घी में घटाबढ़ी होकर मंदी होगी। मशीनरी सामान व रेशमी वस्त्र, ईंधन, तेल, पेट्रोल, घास, चारा में तेजी का रुख रहेगा। मासान्त में सोना, चाँदी, पीतल, ताँबा तेज होंगे।
तेजी मंदी- Dec 2025
चन्द्र दर्शन से रसायनिक पदार्थ शेयर बाजार और वाहनादि मशीनरी सामान तेज होंगे। बादाम, काजू, किसमिस, अखरोट, कालीमिर्च आदि किराना में सामान में उछाल आयेगा। चना, सरसो, मूंगफली तथा पीली धातु, सोना-चाँदी, पीतल एवं पीली वस्तु में तेजी आयेगी। उत्तरार्ध में शेयर बाजार में गिरावट आयेगी, गेहूँ, चावल, मूंग, मोठ, गुड, शक्कर में गिरावट होगी।
Amit Singhal
February 18, 2025 at 2:13 pm
Sar ji soybean refined oil 2025 prediction batlayiye Teji Mandi
Amit Singhal
February 18, 2025 at 4:19 pm
January wala prediction to Aapka Sahi tha