नवरात्रि का आठवां दिन – महागौरी देवी | नवरात्रि | नव दुर्गा | अधिक जानकारी यहाँ जानें

Date :- Oct 21, 2023 Day :- Saturday

KNTIWARI.COM

आठवीं दुर्गा-शक्ति का नाम ‘महागौरी’ है। इनका वर्ण इन्दु एवं कुन्द के सदृश गौर है। इनकी अवस्था आठ वर्ष की है- ‘अष्टवर्षा भवेद् गौरी।’

Image via Unsplash

इनके वस्त्र एवं आभूषण सभी श्वेत, स्वच्छ है। इनके तीन नेत्र हैं। ये वृषभवाहिनी और चार भुजाओं वाली हैं। ऊपर वाले वामहस्त में अभय-मुद्रा और नीचे के बाँयें हाथ में त्रिशूल है।

Image via Unsplash

‘नारद-पाञ्चरात्र’ में लिखा है कि ‘व्रियेऽहं वरदं शम्भुं नान्यं देवं महेश्वरात।’ शभ्भु की प्राप्ति के लिये हिमालय में तपस्या करते समय गौरी का शरीर धूल-मिट्टी से ढककर मलिन हो गया था।

Image via Unsplash

जब शिवजी ने गंगाजल से मलकर उसे धोया, तब महागौरी का शरीर विद्युत् के सदृश कान्तिमान् हो गया-अत्यन्त गौर हो गया।

Image via Unsplash

या देवी सर्वभू‍तेषु माँ गौरी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

महागौरी की प्रार्थना

Image via Unsplash

Image via Unsplash

अर्थ : हे माँ! सर्वत्र विराजमान और माँ गौरी के रूप में प्रसिद्ध अम्बे, आपको मेरा बार-बार प्रणाम है। हे माँ, मुझे सुख-समृद्धि प्रदान करो।

अधिक जानकारी यहाँ पर >>

नवरात्रि का आठवां दिन – महागौरी देवी | नवरात्रि | नव दुर्गा | हमारी वेबसाइट से विस्तृत जानकारी प्राप्त करें >> Get more information over here >>