आज कल प्रत्येक घर में कॉकरोच की समस्या है जो खाने के आस पास और गंदगी वाली जगहों पर घर बना लेते है| इनका रहने का मन पसंद स्थान पानी की पाइप के अंदर या बाहर सिंक के आसपास या नाली के आसपास होता है | यह कई तरह की बीमारियां फैलाते हैं जिसके कारण कोई भी इन्हे पसंद नहीं करता है |

लेकिन बार बार इन्हे भगाने के बाद भी अगर ये घर से नहीं जा रहे है तो आपको समझ लेना चाहिए आपको राहु अपना बुरा असर दिखा रहा है |राहु का बुरा असर दूर करने के लिए आपको राहु के तुरंत उपाय कर लेने चाहिए |

राहु के उपाय: 1. ॐ रां राहवे नमः प्रतिदिन एक माला जपें। 2. नौ रत्ती का गोमेद पंचधातु अथवा लोहे की अंगूठी में जड़वा लें। 3. दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 4. पक्षियों को प्रतिदिन उबला हुआ अनाज खिलाएं। 5. सप्तधान्य का दान समय-समय पर करते रहें।

कॉकरोच को घर से भगाना क्यों जरूरी है? कॉकरोच से फूड पॉइजनिंग का खतरा होता है। साथ ही इससे टाइफाइड भी हो सकता है। इसके अलावा यदि आपने कॉकरोच का छुआ कुछ खा लिया तो आपको एलर्जी, रेशेज, आंखों से पानी आने की समस्या भी हो सकती है। ऐसा इसके लार में मौजूद वायरस के कारण होता है। ऐसे में इससे तुरंत छुटकारा पाने के उपाय करना बहुत जरूरी है।

1. यदि घर में कॉकरोच ज्यादा हो गए हैं, तो इन्हें भगाने के लिए किचन में रखा बेकिंग सोडा आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको एक चम्मच बेकिंग सोडा में आधा चम्मच शक्कर मिलाकर उन दरारों में डालना है, जहां से कॉकरोज अंदर आते हैं। ऐसा करने से शक्कर से सारे कॉकरोच आकर्षित होकर बाहर आएंगे और बेकिंग सोडा खाकर मर जाएंगे।

2. नीम में कीटनाशक गुण होते हैं। ऐसे में कॉकरोच से निजात पाने के लिए इसका इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप नीम के पाउडर या इसके तेल को कॉकरोच के छिपने वाले ठिकानों पर रात में सोने से पहले छिड़क दें। इससे कॉकरोच इसकी स्मेल से हमेशा के लिए भाग जाते हैं।

3.यदि आप कॉकरोच को बिना मारे हमेशा के लिए छुटकारा पाना चाहते हैं, तो तेज पत्ता आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।इसके लिए तेज पत्ते को पीसकर पाउडर बना लें या इसे गर्म पानी में उबाल लें। इसका छिड़काव उन जगहों पर कर दें, जहां ज्यादातर आपको कॉकरोच देखने के लिए मिलते हैं।

4. लौंग की खुशबू बहुत स्ट्रांग होती है। जिसके कारण कीड़े उसके पास आने से बचते हैं। ऐसे में यदि आपके घर में कॉकरोच आतंक मचा रहे हैं, तो आप लौंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपको कुछ लौंग को कॉकरोच के जगहों के पास रखना है।